फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जबरन कराया जा रहा निर्माण बंद कराने की मांग

जबरन कराया जा रहा निर्माण बंद कराने की मांग

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जबरन कराया जा रहा निर्माण बंद कराने की मांग
जबरन कराया जा रहा निर्माण बंद कराने की मांग
विज्ञापन

बेहट। उपजिलाधिकारी न्यायालय द्वारा विवादित भूमि पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए जाने के बाद भी आरोपियों द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने बृहस्पतिवार को पुन: उपजिलाधिकारी न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया।

उपजिलाधिकारी न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में तहसील बेहट क्षेत्र के गांव फतेहपुर कलां निवासी रतिराम चौहान का कहना है, कि वह रिटायर्ड फौजी है। गांव के रकबे में ही खसरा नंबर 40/3 में उसकी एवं उसके भाइयों की मुस्तर काश्त की भूमि है। उसने भूमि के बंटवारे के लिए एक वाद उनके न्यायालय में दायर किया है, जिसके साथ उसने मौके पर निर्माण कार्य रोकने एवं यथास्थिति बनाकर रखने का प्रार्थना प्रस्तुत किया था। उनके प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने सभी को मौके पर वाद निस्तारण तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश पारित किए थे। न्यायालय के आदेश के बाद भी दूसरा पक्ष उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कर रहा है। न्यायालय के आदेश का अनुपालन बेहट कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष को करा दिया गया था, लेकिन बावजूद वह निर्माण कार्य कर रहा है। पीड़ित ने न्यायालय से कोतवाली पुलिस को सख्ती से निर्माण कार्य बंद कराने के लिए आदेशित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed