{"_id":"5a3ff9404f1c1b8d698c39a9","slug":"141514142016-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका तो वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस बाइक पर थाने में पहले से पकड़ी गई एक बाइक पर लिखा नंबर ही लिखा हुआ है। गंगोह कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले माह अवैध शराब के साथ गांव गुड़छप्पर निवासी राजबीर को पकड़ा गया था। शराब के साथ पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की थी। बाइक से बरामद रजिस्ट्रेशन के कागजात में बाइक संख्या यूपी यू -1265 नंबर मोहल्ला टॉकान निवासी दीपक के नाम रजिस्टर्ड था। जब बाइक के इंजन नंबर और चेसिस नंबर का मिलान किया गया तो वह मुजफ्फरनगर का निकला। पुलिस धोखाधड़ी की जांच कर ही रही थी कि रविवार को इसी नंबर की दूसरी बाइक भी पुलिस के हाथ लग गई। बाइक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।