{"_id":"5984c11a4f1c1b26348b4607","slug":"141501872410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ भड़काऊ वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ भड़काऊ वीडियो
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ भड़काऊ वीडियो
सहारनपुर। शब्बीरपुर की घटना के बाद युद्ध का मैदान बने सोशल मीडिया पर जहरीला वार खत्म नहीं हो रहा है। इस बार फेसबुक पर बनाई गई द ग्रेट चमार की आईडी से रुड़की के मंजीत नाम के एक युवक द्वारा शब्बीरपुर के हाल में ही पकड़े गए दो युवकों को कड़ी चेतानी देते हुए वीडियो वायरल किया है।
शब्बीरपुर के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट एवं आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले माह दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर माहौल को सुलगाने का प्रयास किया। जिसके जवाब में इस बार रुड़की के मंजीत नाम के एक युवक ने फेसबुक पर बनाई गई दि ग्रेट चमार की आईडी से वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में मंजीत हाथ में तलवार लिए हुए है और उनकी बिरादरी के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को खुली धमकी दी है। माहौल फिर से गरमाने लगा है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। आईटी सेल से इसकी जांच कराई जा रही है। मामला गंभीर है, कार्रवाई की जाएगी।