फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस पर लगाया पार्षद के पति से अभद्रता का आरोप

पुलिस पर लगाया पार्षद के पति से अभद्रता का आरोप

Thu, 04 Apr 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया पार्षद के पति से अभद्रता का आरोप
सहारनपुर। जुआ अड़्डा चलाने की सूचना पर मोहल्ला लक्खी गेट पहुंची पुलिस ने दबिश दी। वार्ड के पार्षद के पति ने आरोपी के मकान को खाली कराने की मांग की, जिस पर पुलिस से बहस हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की, जिससे हंगामा हो गया। बाद में समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात मंडी कोतवाली पुलिस को वार्ड नंबर 70 लक्खी गेट इलाके में जुआ खिलवाने की सूचना मिली। दरोगा के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जिस पर पुलिस ने मकान में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति को जुआ खिलवाने के आरोप में पकड़ लिया। तभी मौके पर पार्षद के पति पहुंच गए। उन्होंने किराएदार से मकान खाली कराने के लिए कहा। इसी दौरान पार्षद के पति और दरोगा के बीच नोकझोंक हो गई। पार्षद के पति का आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। पार्षद के पति के समर्थक एकत्रित हो गए और पुलिस पर बेवजह लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि पार्षद के पति के साथ दरोगा की नोकझोंक हो गई थी। लेकिन मामला शांत करा दिया गया था। फिलहाल कोई शिकायत किसी की ओर से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed