फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Sun, 03 Feb 2019 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित
रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। नाली खुलवाने और आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को प्राथमिक जांच के बाद एसडीएम संगीता गौतम ने निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र में लेखपाल की विभागीय जांच भी कराने की बात कही गई है।
तहसील के लेखपाल नाथीराम पर आरोप है कि उन्होंने गांव अंबेहटा चांद निवासी सतीश कुमार, सुभाष, हरवीर सिंह, अशोक राणा आदि से नाली प्रकरण को लेकर सुविधा शुल्क की मांग की। इसमें कार्य कराने से पूर्व 14 हजार रुपये और कार्य कराने के बाद 11 हजार रुपये की मांग की गई। लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने पर एक फरवरी को भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम संगीता गौतम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने लेखपाल नाथीराम ने नाली प्रकरण में पहली किश्त के 14 हजार रुपये की रिश्वत लेने का एक वीडियो उन्हें सौंपा। वीडियो में नाथीराम इस व्यक्ति से रिश्वत लेता दिख रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुभाष, हरवीर सिंह और अशोक राणा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लेखपाल पर आय, जाति प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की शिकायत की गई है। इन दोनों शिकायतों के बाद एसडीएम कार्यालय जारी किए प्रेस नोट में कहा गया कि जांच में लेखपाल द्वारा वीडियो में रिश्वत ली जा रही है। लेखपाल नाथीराम द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। इसके चलते लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उधर, लेखपाल नाथीराम का कहना है कि उसने वर्ष 2016 में शिकायतकर्ता से रुपये उधार लिए थे उसकी समय का यह वीडियो है। उस पर लगाया गया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप बेबुनियाद और झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed