{"_id":"5bf3126dbdec2269827d5c29","slug":"131542656621-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग ठेकेदार ही हत्या में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग ठेकेदार ही हत्या में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग ठेकेदार ही हत्या में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
सरसावा। एक सप्ताह पूर्व मंगलवार की रात अंबाला रोड के समीप एक बाग में हुई बाग ठेकेदार की हत्या का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस अभी तक हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि पुलिस अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
गत 13 नवंबर की रात सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी आम के बागों के ठेकेदार नफीस पुत्र यासीन की बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने युवक की गर्दन भी धारदार हथियार से रेत रखी थी। युवक का शव बाइक के नीचे दबा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि हत्यारों ने युवक को बाइक से उतरने का मौका ही नहीं दिया और मार डाला। परिजनों ने बताया कि नफीस शाम छह बजे के करीब नमाज पढ़ने के बाद कहीं चला गया था तथा रात करीब नौ बजे उसका शव अंबाला रोड के समीप एक बाग में रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। इस हत्याकांड के एाक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस ने रात में फोरेंसिक टीम बुलाकर सबूत इकठ्ठा किए थे। अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।