{"_id":"5bddee65bdec227eda0313f0","slug":"131541271141-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी के साथ तस्कर पकड़ा
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर की लकड़ी के साथ तस्कर पकड़ा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान जंगल से काटकर लाई गई लाखों रुपये के मूल्य की खैर की लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी सहित एक तस्कर को दबोचा।
एसआई पुष्पेंद्र कुमार अपनी टीम में शामिल सतपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह और ओमबीर के साथ रात गश्त पर थे। उन्होंने पिकअप गाडी को चेकिंग के लिए रोका। उसमें तलाशी के दौरान जंगल से तस्करी करके लाई गई खैर की लकड़ी मिली। अंधेरे का लाभ उठाते हुए तस्कर के चार साथी फरार होने में सफल रहे। जांच से पता चला कि गाड़ी में लकड़ी के 30 नग थे। पिकअप को एक तस्कर सहित पकड़ कर थाने लाया गया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा राहुल त्यागी, वन रक्षक अशोक कुमार और रकम सिंह फतेहपुर थाने पहुंचे और जांच की। तस्कर राजेंद्र सिंह निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर को रिपोर्ट दर्ज किया। जांच में गाड़ी पर नंबर प्लेट भी फर्जी थी।