{"_id":"5b8d829142c79246424d7b7b","slug":"131536000657-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक सहित दो दुकानों में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लीनिक सहित दो दुकानों में हजारों की चोरी
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्लीनिक सहित दो दुकानों में हजारों की चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। शुगर मिल क्षेत्र (नूरपुर) में चोरों ने रविवार रात क्लीनिक सहित दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकान स्वामियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लबकरी निवासी डा. मोहतसिम आलम का शुगर मिल रोड स्थित नूरपुर चौराहे पर क्लीनिक है। डा. आलम ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। जहां से चोरों ने करीब पांच हजार रुपये दवाएं और मेज की दराज में रखी 11 हजार की नकदी साफ कर दी। चोरों की वारदात का पता सोमवार को उन्हें क्लीनिक आने पर पता चला। चोरी की दूसरी वारदात अंबेहटा तिराहा स्थित एक मोबाइल शॉप में हुई। मेघराजपुर गांव निवासी योगेश कुमार ने बताया कि उसने अंबेहटा तिराहे पर मोबाइल की दुकान रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी है। चोरों ने रविवार रात किसी समय दुकान के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि चोरों द्वारा दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। उधर, नूरपुर क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि चोरों की वारदाते हो रही हैं लेकिन पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।