फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिसकर्मियों से रायफल लूट मामले में चार गुंडा एक्ट में निरुद्ध

पुलिसकर्मियों से रायफल लूट मामले में चार गुंडा एक्ट में निरुद्ध

Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से रायफल लूट मामले में चार गुंडा एक्ट में निरुद्ध
बड़गांव (सहारनपुर)। दरोगा पर हमला करके सरकारी असलाह लूटने के चार आरोपियों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में गश्त पर निकले दरोगा ज्ञान सिंह व एक होमगार्ड पर बदमाशों ने हमला कर दरोगा को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। बदमाश होमगार्ड से सरकारी रायफल व दरोगा का मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बड़गांव निवासी मिंटू पुत्र मामचंद, संजू पुत्र सुशील, मोनू भंडारी पुत्र सतीश, काका उर्फ प्रेमपाल पुत्र मामू को गिरफ्तार करके लूटी गई रायफल बरामद कर ली थी। सभी आरोपियों को एक साल बाद कोर्ट से जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed