Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Suspects fled, leaving behind animals and vehicles.

Roorkee News: ग्रामीणों ने घेरा, पशु और वाहन छोड़कर भागे संदिग्ध

Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Suspects fled, leaving behind animals and vehicles.
बाड़े में बंधी चार भैंसें चोरी कर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। भोगपुर क्षेत्र में बाड़े में बंधी भैंसें चोरी कर ले जा रहे संदिग्धों के वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया। स्वयं को घिरता देख टेंपो वाहन में सवार दो संदिग्ध वाहन और दो पशु मौके पर छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मामले में गुर्जर बस्ती पदार्था निवासी अमीर हमजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पशु तिलकपुरी सीर बस्ती के समीप बाड़े में बंधे थे। 28 नवंबर की देर शाम को उनके बाड़े में बंधी चार भैंस चोरी कर ली गईं। वह बाड़े में पहुंचे तो यहां बंधी भैंसें गायब मिली। इस दौरान एक मोबाइल फोन उन्हें वहां पड़ा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने परिजन और आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह परिजन और ग्रामीणों के साथ पशुओं की तलाश में निकल गए। भिक्कमपुर में पेट्रोल पंप के समीप एक टेंपो वाहन उन्हें नजर आया। इसमें दो भैंस बंधी थी। उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया तो वाहन में सवार दो व्यक्ति वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वह वाहन और पशु लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार हुए लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed