फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नाला बंद करने का विरोध करने पर मारपीट, एक घायल, तहरीर दी

नाला बंद करने का विरोध करने पर मारपीट, एक घायल, तहरीर दी

Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नाला बंद करने का विरोध करने पर मारपीट, एक घायल, तहरीर दी
नाला बंद करने का विरोध करने पर मारपीट, एक घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घ्याना गांव में मिट्टी डालकर नाले को बंद किए जाने का विरोध करने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

घ्याना गांव निवासी रमेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के दो लोगों ने सरकारी जोहड़ में कूड़ा डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। इतना ही नहीं अब वह नाले में मिट्टी डालकर उसे बंद कर रहे हैं। आरोप है कि बुधवार को उक्त लोगों ने फिर से उसमें मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोप यह भी है कि जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। रमेश कुमार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed