{"_id":"5a42ac0e4f1c1b0b788b515e","slug":"131514318862-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर गोदाम में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर गोदाम में लगाई आग
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)।
सिरसला में बीती रात चोरों ने एक गोदाम में रखा सामान चोरी कर आग लगा दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तीन लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
गांव निवासी नवाब और उसका भाई खालिद आम के सीजन में बड़े पैमाने पर बाग की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। बाग के प्रयोग में आने वाले सामान को रखने के लिए इन लोगों ने उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तिरपाल और बल्ली की मदद से एक बड़ा गोदाम बना है। इसमें प्लास्टिक के कैरेट, बांस के अलावा अन्य सामान रखा जाता है। सोमवार की रात करीब दो बजे कोल्हू पर जा रहे कुछ लोगों ने उक्त गोदाम में भयंकर आग लगी देख इसकी सूचना खालिद और नवाब को दी। आनन फानन में पीड़ित परिवार और गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे परंतु आग तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। खालिद ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायरब्र्रिगेड को दी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सरसावा और सहारनपुर से दमकल की दो गाड़ियां भी बुलाई गई। खालिद ने बताया कि गोदाम में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के कैरेट और अन्य सामान रखा हुआ था। आग के बाद ज्यादातर सामान के अवशेष भी मौके पर नहीं मिले। इससे प्रतीत हो रहा है कि चोरी के बाद गोदाम में आग लगाई गई हो। गोदाम स्वामी ने नुकसान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।