{"_id":"598228174f1c1b9c508b4579","slug":"131501702167-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गए नकली नोटों के साथ लाए गए पांच लाख और उन्हें लाने वाला व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां गए नकली नोटों के साथ लाए गए पांच लाख और उन्हें लाने वाला व्यक्ति
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां गए नकली नोटों के साथ लाए गए पांच लाख और उन्हें लाने वाला व्यक्ति
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति पांच लाख रुपये लेकर नोटों की डील करने के लिए आया था। लेकिन न तो पांच लाख रुपये का पुलिस पता बता सकी और न ही पांच लाख रुपये लाने वाले व्यक्ति का ही पता चल सका। मामले को लेकर पुलिस की नीयत पर संदेह के सवाल उठ रहे हैं।
मंगलवार की रात को पकड़ी गई नकली नोटों की 13 लाख 20 हजार की गड्डियों में दो-दो हजार के प्रिंट सिर्फ 1 लाख 44 हजार के 72 नोट ही मिले। शेष तो कोरा कागज था। स्कार्पियों में से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान पुलिस ने नकली नोटों की डील करने आए चौथे एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये के असली नोटों के साथ भी पकड़ा था। उससे काफी देर तक पूछताछ भी की जाती रही। रात में ही पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि न तो उस व्यक्ति का कोई पता चला और न ही उन पांच लाख रुपयों के बारे में ही पुलिस कोई सही जवाब दे सकी। पुलिस ने सिर्फ नकली नोटों को दिखाकर मामले का खुलासा कर दिया। इस बारे में सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। इसलिए उन्होंने पांच लाख रुपयों को उसके ही सुपुर्द कर उसे छोड़ दिया। वह कहां का था और इन्हें पांच लाख रुपये देने के लिए क्यों आया था, फिर कहां चला गया। इस बारे में कोई जवाब पुलिस नहीं दे सकी।