{"_id":"5c4b5a2abdec2273792f397f","slug":"121548442154-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी 15 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का आरोपी 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था।
शुक्रवार को सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ग्राम बीदपुर में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों को तो पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मृतका का देवर जितेंद्र एक साल से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। शुक्रवार को आरोपी के बीदपुर की पुलिया के निकट होने की सूचना मिली। पुलिस ने सुबह छह बजे ही पीजीआई के सामने बीदपुर की पुलिया से आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा तथा दो कारतूस भी बरामद हुए।
डोडा पोस्त के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार
सरसावा। ग्राम सोराना में सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले अब्दुल्ला निवासी ढिक्का कलां के ढाबे पर शुक्रवार को छापा मारा। छापे के दौरान ढाबे से पुलिस को तीन किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। एसओ शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि ढाबे की आढ़ में आरोपी नशे का कारोबार कर रहा था। लगातार इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिस ने मौका मिलते ही सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।