फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट के इरादे से दुकान में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग

लूट के इरादे से दुकान में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग

Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से दुकान में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग
लूट के इरादे से दुकान में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खटौली गांव में सोमवार रात लूट के इरादे से किरयाना की दुकान में घुसे बदमाशों ने जाग होने पर दुकान मालिक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकानदार और छत पर खड़ी एक किशोरी गोली लगने से बच गई। बदमाशों द्वारा फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए।
खटौली गांव निवासी अनित त्यागी ने घर में किरयाना की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात वह दुकान बंदकर घर में परिवार के साथ सो रहा था। आहट होने पर उसकी आंख खुली तो देखा बदमाश उसकी दुकान घुसे हुए थे। उसने शोर मचाया तो बदमाश दुकान में रखी हजारों रुपये की नगदी लेकर फरार होने लगे। अनित शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ा तो उन्होंने फायर कर दिया। इसमें वह बच गया। बदमाशाें की फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी किशोरी भी गोली लगने से बच गई।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर कुछ ग्रामीण अपने लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंचे और बदमाशों का पीछा करने लगे। बाद में नागल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने अंबोली गांव के पास एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसके दो साथी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश नगली महनाज गांव का रहने वाला है। फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही चोर लुटेरे सक्रिय हैं और रोजाना वारदातें हो रही हैं। पिछले सप्ताह बदमाशों ने नौशाद और मामू नामक व्यक्ति के घर में घुसकर लाखों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ली थी। लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed