फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम आवास ड्यूटी में तैनात होमगार्ड पर चाकू से हमला, घायल

डीएम आवास ड्यूटी में तैनात होमगार्ड पर चाकू से हमला, घायल

Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास ड्यूटी में तैनात होमगार्ड पर चाकू से हमला, घायल
सहारनपुर। ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे एक होमगार्ड को रास्ते में कुछ लोगों ने सड़क दुर्घटना में घायल होने का बहाना बनाकर रुकवा लिया और रुकते ही चाकू से हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड घायल हो गया। हमलावर हमला करने के बाद फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ग्राम शेखपुरा कदीम का निवासी होमगार्ड मुर्सलीन (32 वर्ष) की ड्यूटी डीएम आवास पर चल रही है। मुर्सलीन का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था। शेखपुरा कदीम चौकी से कुछ पहले ही जब वह पहुंचा तो वहां एक बाइक और युवक सड़क पर पड़े हुए थे। वह दुर्घटना समझ कर वह रुक गया। उसने जैसे ही सड़क पर पड़े युवक को उठाने का प्रयास किया, तभी छिपे हुए उसके तीन अन्य साथी अचानक निकल कर आए और चारों ने उसे दबोच लिया तथा चाकू से हमला कर दिया। उसके दो जगह चाकू लगे। इसी दौरान सामने से एक ट्रक को आ गया जिसे देख हमलावर उसे छोड़कर फरार हो गए। उसने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसने ट्रक रुकवाया। ट्रक के चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुर्सलीन का कहना है कि उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। लेकिन वह हमलावरों को पहचान नहीं सका है। उससे लूटपाट नहीं हुई है, जिससे उसे अंदेशा है कि रंजिश में ही उस पर हमला किया गया है। इस मामले में उसने देहात कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed