फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यक्ति पर दुराचार के प्रयास का आरोप, तहरीर दी

व्यक्ति पर दुराचार के प्रयास का आरोप, तहरीर दी

Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति पर दुराचार के प्रयास का आरोप, तहरीर दी
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली गलौज करने तथा विरोध करने पर दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति घर में घुस गया तथा उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति जबरन उसे कमरे में खींचने का प्रयास करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने सड़क दुघर्टना के मामले में शामली निवासी कार चालक खालिद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। तीन दिन पूर्व जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सामने से तेज गति कार की टक्कर से सिखेड़ा मुजफ्फरनगर निवासी ईश्वर सिंह और उसकी पत्नी गुरुदेई घायल हो गए थे। ईश्वर सिंह रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी को लेकर बिहारीगढ़ के गांव गगली जयंतीपुर में स्थित ससुराल में गया था।
विज्ञापन

दहेज की मांग के चलते विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दामाद समेत तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूपुर नगली गांव निवासी सनसपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी 2017 को बेटी सुधा का विवाह हरिद्वार के सिकंदरपुर दादूपुर गांव निवासी नरेश के बेटे अमरनाथ के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने के चलते बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। जिसको बेटी लगातार बर्दाश्त करती आ रही थी। सनसपाल सिंह के मुताबिक पिछले काफी दिनों से ससुराल के लोग बेटी पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इससे इंकार किया तो उन्होंने 26 अगस्त को मारपीट कर बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने सनसपाल की तहरीर पर पति अमरनाथ, ससुर नरेश और सास नरेशो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed