फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आनलाइन शापिंग कंपनी के खिलाफ जमकर हंगामा

आनलाइन शापिंग कंपनी के खिलाफ जमकर हंगामा

Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आनलाइन शापिंग कंपनी के खिलाफ जमकर हंगामा
आनलाइन शॉपिंग कंपनी के खिलाफ जमकर हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। आनलाइन शापिंग के नाम पर लोगों को कंपनी का सदस्य बनाने वाली एक कंपनी के कर्मचारियों पर लोगों से ठगी करने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों और आरोप लगाने वाले लोगों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मारपीट कर रहे लोगों को खदेड़ा। बाद में दोनों पक्षों के छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
दिल्ली रोड पर गारमेंट्स की आनलाइन शॉपिंग कराने वाली एक निजी कंपनी के कार्यालय में सुबह लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों ने बेरोजगार युवाओं से बड़े-बड़े सपने दिखाकर लाखों रुपये ठग लिए। छिदबना निवासी नितिन से 33,500 रुपये, शहर के दामोदरपुरी निवासी पीयूष से 7500 रुपये, आवास विकास निवासी उदित राणा से 4500 रुपये, आवास विकास के ही रितिक से 8500 रुपये समेत लगभग 700 लोगों से लाखों रुपये ले लिए। उन्हें हर माह एक से दो लाख रुपये कमाए जाने का सपना दिखाया गया। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

यहां पहुंचे लोगों ने ठगी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी कंपनी के कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घूंसे चले। इससे भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed