{"_id":"5b65ffef4f1c1bac7d8b6667","slug":"121533411311-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पशु चिकित्सक से नकदी व मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पशु चिकित्सक से नकदी व मोबाइल लूटे
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पशु चिकित्सक से नकदी व मोबाइल लूटे
देवबंद। गंझेड़ी गांव से पशुओं का उपचार कर लौट रहे चिकित्सक को नकाबपोश पांच बदमाशों ने बंधक बनाकर हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए तथा फरार हो गए। पीड़ित चिकित्सक ने कानूनी कार्रवाई हेतु कोतवाली में तहरीर दी है।
देवबंद के गांव कोरवा निवासी पशु चिकित्सक शुभम चौधरी शुक्रवार की रात्रि गंझेड़ी गांव से पशुओं का उपचार कर घर लौट रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने चिकित्सक शुभम को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसकी जेब से 7 हजार रुपये की नकदी तथा दो मोबाइल फोन लूट लिया तथा तलहेड़ी की तरफ फरार हो गए। वहीं, लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर खेड़ामुगल पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि चिकित्सक तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।