फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन वाहन चोर दबोचे, चार बाइक बरामद

तीन वाहन चोर दबोचे, चार बाइक बरामद

Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तीन वाहन चोर दबोचे, चार बाइक बरामद
बेहट (सहारनपुर)। पुलिस ने पानसर गांव के पास से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है। पकड़े गए वाहन चोर सहारनपुर और हरियाणा के यमुनानगर से बाइक चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे। पकड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे एसआई जितेंद्र सिंह भाटी और अमरपाल सिंह हाइवे पर गश्त कर रहे थे। बाबैल बुजुर्ग गांव के पास मुखबिर से सूचना मिली कि दाऊदपुरा बस स्टैंड के पास पानसर गांव को जाने वाले रास्ते पर एक मिस्त्री की दुकान पर तीन युवक चोरी की बाइकों के साथ खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से मिली तीन बाइकों को भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई तो तीनों शातिर वाहन चोर निकले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सहारनपुर और हरियाणा के यमुनानगर से बाइक चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे। पूछे जाने पर तीनों ने अपने नाम सुरेश पुत्र मामचंद निवासी गांव पानसर कोतवाली बेहट, ललित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग कोतवाली और शुभम पुत्र बिजेंद्र निवासी मोहल्ला हारिजनान सरसावा हाल निवासी गांव पानसर कोतवाली बेहट बताया। एक बाइक सुरेश की निशानदेही पर गांव पानसर से उसके घर से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed