फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

युवक को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
युवक को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी मो. अफजाल ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में मां-बेटी पर अपने बेटे को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भेजे शिकायती पत्र में मो. अफजाल ने बताया कि उसका बेटा असफान घर से लुधियाना जाने को कहकर निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा, जबकि उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर देकर उसके गुमशुदा होने की जानकारी दी थी। इस दौरान पता चला कि मोहल्ला किला निवासी एक युवती भी घर से गायब है। जब उसने घर जाकर देखा तो पता चला कि बेटा जाते समय घर में रखी करीब 2.5 लाख रुपये की नगदी, साढ़े पांच तोला सोना व अन्य कीमती सामान भी साथ ले गया। अफजाल का आरोप है कि उक्त युवती ने अपने मां के साथ मिलकर बेटे को बहला फुसलाकर अपने कब्जे में कर लिया। उसने एसएसपी से बेटे की सकुशल बरामदगी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed