फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पति को जेल भेजा, दो ससुराली पुलिस पकड़ से दूर

पति को जेल भेजा, दो ससुराली पुलिस पकड़ से दूर

Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पति को जेल भेजा, दो ससुराली पुलिस पकड़ से दूर
नानौता। छह दिन पूर्व दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित होकर अपने मायके में रह रही एक विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतमऊ निवासी कंवरपाल पुत्र सूबा सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री आरती उर्फ नीलू की शादी गत 5 फरवरी 2018 को हरियाणा के जिला थाना छप्पर के गांव गंगोली निवासी अभिषेक पुत्र सुरेश पाल के साथ हुई थी। 29 मार्च को आरती को ससुरालियों ने दहेज में 10 लाख की नकदी व एक कार की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मायके अनंतमऊ भेज दिया था। 18 अप्रैल को घर पर अकेली रही आरती ने सुसाइड नोट लिखते हुए अपनी वीडियो बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित पिता ने इस मामले में ससुराल पक्ष के तीन आरोपी पति अभिषेक, चचिया ससुर धर्मपाल सिंह व चचिया सास किरणबाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति अभिषेक को नगर के संजय चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed