फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तलहेड़ी में गोकशी करते पिता-पुत्र समेत चार आरोपी दबोचे

तलहेड़ी में गोकशी करते पिता-पुत्र समेत चार आरोपी दबोचे

Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी में गोकशी करते पिता-पुत्र समेत चार आरोपी दबोचे
तलहेड़ी में गोकशी करते पिता-पुत्र समेत चार दबोचे
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग (देवबंद)। पुलिस ने तलहेड़ी गांव में छापामारी कर गोकशी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से गाय काटने के उपकरण तथा कटा हुआ करीब 2 कुंतल मांस भी बरामद किया है।

तलहेड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी अरविंद शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि तलहेड़ी गांव स्थित एक घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने अली हसन के घर में छापामारी की। अली हसन समेत चार लोग गाय काटते मिले। पुलिस ने वहां से अली हसन, उसके पुत्र शहबान व अहसान तथा भगवानपुर (उत्तराखंड) निवासी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस को छुरा, रस्सा, दांव, गाय की खाल तथा कटा हुआ करीब 2 कुंतल मांस बरामद किया है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। उधर, विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गोवंश का कटान करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed