{"_id":"5aba8d0b4f1c1b57408b54bf","slug":"121522175243-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी के सामने ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी पद्म अपनी पत्नी धर्मवीरी (55 वर्ष) को बाइक द्वारा सहारनपुर की ओर आ रहा था। जब वह साउथ सिटी के पास पहुंचा, उसी समय पीछे से तेज गति से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पति और पत्नी बाइक समेत गिर पड़े। धर्मवीरी ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गई। ट्रक ने धर्मवीरी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति पद्म को मामूली चोट आई।
धर्मवीरी के ट्रक से कुचलते ही लोगों ने शोर मचा दिया और दुर्घटना कर भाग रहे रेत के ट्रक को रुकवा कर चालक उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के ग्राम सिसौना निवासी सद्दाम हुसैन को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा चालक सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।