फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदुरै एक्सप्रेस डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर

मदुरै एक्सप्रेस डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मदुरै एक्सप्रेस डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर
सहारनपुर। दो माह पूर्व मदुरै-देहरादून सुपरफास्ट ट्रेन में हिंडन केेबिन के पास हुई डकैती के मामले में जेल में बंद एक आरोपी को जीआरपी ने 24 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जीआरपी ने आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया सामान भी घटनास्थल से बरामद किया। जीआरपी के अधिकारियों ने पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगने का भी दावा किया है।
विज्ञापन

मदुरै-देहरादून सुपरफास्ट ट्रेन में हिंडन केबिन के पास ट्रेन की चेन खींचकर डाली गई डकैती में शामिल एक आरोपी कुंदन को जीआरपी ने शुक्रवार को 24 घंटे की रिमांड में लिया। डकैती में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों ने कुंदन को भी डकैती में शामिल बताया था। जीआरपी प्रभारी राशिद अली के अनुसार कुंदन ने ट्रेन डकैती के बाद गंगोह में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी से वह जिला कारागार में बंद था। जीआरपी ने झिंझाना निवासी कुंदन रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

जीआरपी अधिकारियों का दावा है कि आरोपी से की गई पूछताछ में डकैती के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिमांड पर लिए गए कुंदन को साथ लेकर जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि पूछताछ में कुंदन ने बताया कि डकैती डालने के बाद उन्होंने एक स्थान पर बैठकर बंटवारा किया था। जिसके बाद जीआरपी अभियुक्त को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। जहां से अभियुक्त ने एक तमिल भाषा की किताब, एक आधार कार्ड, टूटा हुआ मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, लाल थैला बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed