फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news hanging body found

Mainpuri News: फंदे पर राज मिस्त्री का शव मिला, चोरी के आरोप में पीटकर हत्या का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news hanging body found
फोटो 1 चंद्रपाल का फाइल फोटो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय राज मिस्त्री चंद्रपाल जाटव का शव उसी के घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने आरोप लगाया कि मोबाइल चोरी के आरोप में चंद्रपाल की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मौत की असली वजह सामने आने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

प्यारपुर निवासी चंद्रपाल जाटव राज मिस्त्री का काम कर अपनी पत्नी और तीन बच्चों का पालन-पोषण करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर पर अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। सुबह करीब 8 बजे मृतक का भाई रूपलाल घर आया तो उसने कमरे में चंद्रपाल का शव फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई रूपलाल ने आरोप लगाया कि चंद्रपाल को घर में अकेला पाकर गांव के ही कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसे घर से खींचकर बाहर ले गए। पहले उसे बेरहमी से पीटकर अधमरा किया, फिर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। उनका कहना है कि झगड़े की सूचना पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन से पहले छोड़ गया भाई, बिलख पड़ीं बहनें
चंद्रपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले घटी इस हृदयविदारक घटना से मृतक की बहनें मिथलेश और शीला सदमे में हैं। जिस घर में राखी की तैयारियां और खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां अब केवल बहनों की चीखें और सन्नाटा पसरा है। मिथलेश और शीला रो-रोकर बस यही कह रही हैं कि अब वे किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है, तीनों बच्चे सहमे हुए हैं।


पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed