फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village head's son shoots himself; dies at trauma center.

Chandauli News: प्रधान के बेटे ने खुद को गोली मारी, ट्राॅमा सेंटर में मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Village head's son shoots himself; dies at trauma center.
उत्कर्ष सिंह, फाइलफोटो
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के किड़िहिरा ग्राम पंचायत के उदयपुरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम प्रधान के बेटे उत्कर्ष सिंह (30) ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल उत्कर्ष को लेकर परिजन बीएचयू ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक ने किन हालात में और किस असलहे से गोली मारी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
उत्कर्ष सिंह (30) ने बृहस्पतिवार की सुबह खुद को गोली मार ली। गोली सीने के बाईं ओर लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और गंभीर हालत में उसे बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी छाया सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। उत्कर्ष की छह साल की पुत्री देवकी सिंह और डेढ़ साल का पुत्र राम है।
विज्ञापन

मां इंदु देवी सिंह वर्तमान में किड़िहिरा ग्राम पंचायत की प्रधान हैं, जबकि पिता प्रताप नारायण उर्फ अशोक सिंह भी प्रधान रह चुके हैं। उत्कर्ष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed