फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer dies after being hit by a train.

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a train.
अमेठी सिटी। डेढ़पसार गांव निवासी किसान रामदेव वर्मा (55) की बुधवार रात लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर डेढ़पसार के पास भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामदेव वर्मा बुधवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए घर से निकले थे। वह लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


रामदेव वर्मा मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के किठावर बलीपुर गांव के रहने वाले थे। वह डेढ़पसार गांव में गद्दी पर रह रहे थे। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे बलीपुर गांव में रहते हैं, जबकि एक बेटा पिता के साथ डेढ़पसार में रहता है। हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों बेटे और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed