फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five cannabis smugglers arrested in Harraiya, MP.

Basti News: एमपी में हर्रैया के पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five cannabis smugglers arrested in Harraiya, MP.
हर्रैया। जिले के गांजा तस्करों का नेटवर्क कई राज्यों में फैल चुका है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में 65 लाख के गांजा के साथ पकड़े गए सात आरोपियों में पांच हर्रैया थाने के हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने इनके आपराधिक रिकॉर्ड व संपत्तियों की जानकारी के लिए बस्ती पुलिस से संपर्क की है।
विज्ञापन

बताया गया कि अमरवाड़ा थाने की पुलिस ने एक एसयूवी को करीब 40 किमी पीछा करने के बाद घेरेबंदी कर पकड़ लिया। एसयूवी सवार एक व्यक्ति ने खुद को एक विधायक का भतीजा बताया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल व कारतूस मिले। उनके वाहन पर विधानसभा का पास व हाईकोर्ट अधिवक्ता का स्टीकर लगा था। इसके बाद एक कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें गुप्त बॉक्स में तीन क्विंटल 20 किलो गांजा मिला। पकड़े गए आरोपियों में हर्रैया क्षेत्र के हनुमानगढ़ी नगर वार्ड के कृष्ण कुमार सोनकर, थान्हा खास निवासी शुभम सिंह व अजय यादव, भैरोपुर निवासी ऋषभ सिंह, पूरेअवधी (अटवा) निवासी आदर्श सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed