फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, पथराव

खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, पथराव

Thu, 15 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, पथराव
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन की सूचना पर यमुना नदी में पहुंची पुलिस एवं खनन माफिया के बीच मुठभेड़ हुई। खनन माफिया ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव भी किया। पुलिस ने भी जवाब में 6 राउंड फायरिंग की। घेराबंदी होती देख माफिया अपने लोगों के साथ हरियाणा की तरफ भाग निकले। पुलिस को मौके से चार जेसीबी मशीनें मिलीं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम यमुना नदी की तरफ गश्त पर थी। धौलरा गांव के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, कि बरथा घाट पर यमुना नदी में पानी के उस पार हरियाणा के खनन माफिया यूपी की सीमा में बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीनों से अवैध खनन करा रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत बरथा घाट पर पहुंची और मंदिर के सामने यमुना नदी में जेसीबी मशीनों की लाइट को देखकर उसी दिशा में जब मौके पर पहुंची, तो खनन माफिया ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन लोगों ने इकट्ठा होकर पुलिस पर पथराव भी किया और फायरिंग एवं पथराव के बीच अपने वाहन एवं जेसीबी मशीनें लेकर हरियाणा की तरफ भाग खड़े हुए। पुलिस ने भी अपने बचाव में छह राउंड फायरिंग की। पुलिस को मौके पर चार जेसीबी मशीनें मिलीं, जिन्हें कब्जे में लिया गया। इस मामले में यूपी के कोतवाली बेहट क्षेत्र के बरथा गांव निवासी प्रदीप पुत्र शेर सिंह के अलावा कुंवरपाल पुत्र पूरण निवासी गांव मुंड़ा खेड़ा, नीटू पुत्र इसम सिंह व नरेंद्र पुत्र पहलवान निवासी गांव इस्माइलपुर, अरुण पुत्र मैनपाल व देवी सिंह निवासी गांव बल्लेवाला आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed