{"_id":"5be7291dbdec2217277cd75d","slug":"11541875997-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव
सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई।
शनिवार दोपहर कोतवाली जीआरपी और कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि खलासी लाइन क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला के आधे शरीर पर ही कपड़े थे। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली का कहना है कि महिला की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बताया कि महिला को कई दिनों से क्षेत्र में घूमते हुए देखा था। वह भीख मांगती थी और रेलवे स्टेशन पर ही रहती थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।