{"_id":"5b883ee142c792466c10181e","slug":"11535655649-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-हरियाणा के दो गुटों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-हरियाणा के दो गुटों में पथराव, फायरिंग
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-हरियाणा के दो गुटों में पथराव, फायरिंग
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन को लेकर बुधवार रात यूपी एवं हरियाणा के दो गुटों में पथराव और फायरिंग हुई। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यमुना नदी के बरथा असलमपुर घाट पर अवैध खनन को लेकर यूपी एवं हरियाणा के दो गुटों में जमकर पथराव एवं फायरिंग हुई। बेहट कोतवाली में घटना की रिपोर्ट बरथा असलमपुर निवासी रामकिशन उर्फ रामू चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई है। रामू चौधरी का आरोप है कि बुधवार शाम वह यमुना नदी की तरह अपने खेतों में अपने भाई राजपाल और साढ़ौली कदीम निवासी दोस्त दीपक के साथ घूमने गया था। आरोप है कि उनके खेतों में हरियाणा के लोग जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों अवैध खनन कर रहे थे। उन्हें रोका तो उन पर पथराव और फायरिंग कर दी, जिसमें दीपक सहित अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रामू चौधरी की तहरीर पर हरियाणा के थाना खिजराबाद के गांव मुंडाखेड़ी निवासी कंवरपाल और नीटू निवासी इस्माईलपुर आदि के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामू चौधरी ने बताया कि हरियाणा के लोग उनके खेतों और पट्टे की जमीनों में जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन करते हैं। वे कई बार इसकी शिकायत भी अधिकारियों से कर चुके है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, खिजराबाद के एसएचओ लज्जाराम ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ी निवासी कंवरपाल ने यूपी कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बरथा असलमपुर निवासी रामू, राजपाल सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।