फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो समुदायों में लाठी-डंडे चले, 20 से ज्यादा घायल

दो समुदायों में लाठी-डंडे चले, 20 से ज्यादा घायल

Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दो समुदायों में लाठी-डंडे चले, 20 से ज्यादा घायल
दो समुदायों में लाठी-डंडे चले, 20 से ज्यादा घायल
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। मच्छरहेडी गांव में पानी की निकासी के लिए डाले गए पाइप के क्षतिग्रस्त होने पर विवाद बढ़ गया। दो समुदाय के लोगों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के बीच में एक तालाब है। बरसात के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया। इसके चलते तालाब का पानी सड़कों पर आ गया। बताया गया कि मंगलवार को गांव में शोकसभा होनी थी। इसके लिए गांव के लोग सोमवार रात को करीब 11 बजे पाइप डालकर तालाब से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से गुजरा। इस कारण पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

दोनों ओर से किए गए हमले में एक पक्ष के इरफान, सम्मन, गुड्डी, दिलशाद, रज्जाक, नाजिम, आलीशान, हाशिम और कासिम जबकि दूसरे पक्ष के संदीप, अमित, पोदी, मूर्ति, अनिल, गुलाब, चरण, निर्भय पाल, दीपक, शेर सिंह, आकाश, राज कुमार सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर सीओ यतेंद्र नागर, कोतवाल मुकेश गौतम और फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की गई है। फिलहाल गांव में शांति है। किसी तरह का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खूनी संघर्ष में 41 लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज, पांच गिरफ्तार
अंबेहटा। मच्छरहेड़ी के खूनी संघर्ष में पुलिस ने 26 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चौकी प्रभारी मनोज राठी की ओर से से एक पक्ष के गुलफाम, इरफान, सादा, रज्जाक, जुल्ला, रिजवान, नफीस, याकूब, नईम, जीशान, अलीजान, गुफरान, सत्तार, कामिल, सलमान और दूसरे पक्ष के यशपाल, गुलाब, संदीप, शेरा, समय सिंह, संदीप, शिवकुमार, सेठपाल, अनिल, विनोद के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुलफाम, नईम उर्फ काला, सलमान, सत्तार और अलीजान को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी मनोज राठी ने बताया कि कुछ लोगों पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की है। उन्होंने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed