फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक किशोरी के परिवार में सोमवार को घर के सभी लोग अपने काम पर गए हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी तो आरोपी अपनी बहन को साथ लेकर उनके घर आया और किशोरी का अपहरण कर बाइक पर अपने साथ हरियाणा ले गया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। वह किसी तरह वहां से निकली और परिवार में घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग किशोरी को लेकर थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने बेहट के गांव हिंगावली निवासी आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed