फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अदालत के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अदालत के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। संस्था की आय व्यय का हिसाब मांगने की रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविदास मार्ग निवासी पीड़ित कुलदीप ने एसजीएम की अदालत में धारा 156 (3) में दायर वाद में आरोप लगाया कि अमित पुत्र मांगेराम को हमारी संस्था संत शिरोमणि गुरु रविदास जाटव समिति का 2017 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वर्ष 2017 के आय व्यय का हिसाब करके आरोपी अमित की तरफ 23 हजार रुपये वाजिब थे। जिन्हें मांगने पर वह उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि बीती 2 मार्च को अमित, विशाल, रिंकू, किशनपाल, विक्की, गौतम, शुभम व मुकेश निवासीगण रविदास मार्ग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए तथा मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। कुलदीप के मुताबिक जब वह जान बचाकर भागने लगा तो आरोप है कि अमित व रिंकू ने उसके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर जब मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर चोट आने के कारण उसे (कुलदीप) को हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद कुलदीप ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर उक्त आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed