फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लड़की छेड़ने को लेकर दलितों के दो पक्ष भिड़े, छप्पर में लगाई आग

लड़की छेड़ने को लेकर दलितों के दो पक्ष भिड़े, छप्पर में लगाई आग

Wed, 28 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
लड़की छेड़ने को लेकर दलितों के दो पक्ष भिड़े, छप्पर में लगाई आग
बड़गांव (सहारनपुर)। लड़की छेड़ने को लेकर शब्बीरपुर गांव में दलितों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के आंगन में पड़े छप्पर को आग के हवाले कर दिया। शब्बीरपुर में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ देवबंद भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मौके से एक आरोपी को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही शब्बीरपुर निवासी एक दलित लड़के ने अपने ही समाज की एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि इससे गुस्साए लड़की पक्ष ने आरोपी युवक के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी के घर के आंगन में पड़े छप्पर में आग लगा दी गई। शब्बीरपुर में आग लगने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के अलावा सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह भी शब्बीरपुर गांव पहुंचे। इस बीच आरोपी युवक तो मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष के इंद्रपाल पुत्र करेशन को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि लड़की छेड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि घटना से गुस्साए एक पक्ष ने आरोपी पक्ष के साथ मारपीट के बाद घर के आंगन में पड़े छप्पर में आग लगा दी थी। घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed