फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपने भाई को जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए की अलीशेर की हत्या

अपने भाई को जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए की अलीशेर की हत्या

Fri, 23 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अपने भाई को जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए की अलीशेर की हत्या
अलीशेर हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, पिता फरार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलीशेर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पिता की मदद से भाई को जेल भिजवाने की खुन्नस में कत्ल की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूमली में 14 मार्च की रात अलीशेर की दो लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। अलीशेर के पिता मुकर्रम ने इस मामले में हरिद्वार जिले के रुहालकी अपने दामाद शौकीन के भाई नदीम एवं उसके पिता इकबाल को नामजद कराया था। पुलिस उस दिन से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद नदीम को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में नदीम ने बताया कि अलीशेर के पिता मुकर्रम ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उसके भाई शौकीन को जेल जाना पड़ा था। इसी का बदला लेने के लिए नदीम में अपने पिता के साथ ग्राम सूमली पहुंचकर अलीशेर को गोली मार दी थी। पुलिस दूसरे आरोपी इकबाल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed