फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोतस्करों ने की पुलिस को कुचलने की कोशिश

गोतस्करों ने की पुलिस को कुचलने की कोशिश

Thu, 28 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोतस्करों ने की पुलिस को कुचलने की कोशिश
अंबेहटा (सहारनपुर)। गोवंश से भरे ट्रक की घेराबंदी के दौरान चालक ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर एक तस्कर को हिरासत में लिया है। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश गोशाला में भेज दिए है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 12 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गोवंश कटान के लिए जा रहा है। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को खेड़ा अंबेहटा के बीच घेर लिया। इस दौरान ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की परंतु कामयाब नहीं हो सका। पुलिस को आता देख ट्रक में सवार दो लोग भागने में कामयाब रहे, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ट्रक को पुलिस चौकी लेकर आई। ट्रक में से पुलिस ने 6 सांड़, 4 गाय व 1 बैल बरामद किया। सभी गोवंश को पुलिस रणदेवा की गोशाला में ले गई, जहां सभी का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी गोवंश के पैर व मुंह रस्सी से बंधे हुए थे तथा गोवंश अचेत जैसी अवस्था में थे। पुलिस ने ट्रक चालक कल्लू ,हैदर पुत्र अहसान निवासी दूमझेड़ा व ट्रक मालिक के बेटे राकिब पुत्र शब्बीर निवासी समसपुर थाना सरसावा के विरुद्ध मामला दर्ज कर हैदर को जेल भेज दिया है। जबकि कल्लू व राकिब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed