{"_id":"5a3ff7804f1c1b6e468bc7d0","slug":"11514141568-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने लगाया फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान ने लगाया फायरिंग का आरोप
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान ने लगाया फायरिंग का आरोप
बेहट। तिवड़ा जुनारदार के ग्राम प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है, कि उन पर उस समय फायरिंग की गई, जब वे अपने घेर में कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विकासखंड़ की मुजफ्फराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिवड़ा जुनारदार के ग्राम प्रधान विकेश त्यागी का कहना है, कि रविवार की सुबह करीब सात बजे वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ अपने घेर में बैठे हुए थे। आरोप है, कि गांव का ही एक व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घेर में घुस आया और उनके साथ गाली गलौच करते हुए उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही, कि वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख हमलावर भाग खड़े हुए। पीड़ित प्रधान ने हमलावरों से जान माल का खतरा बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्राम प्रधान की तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।