{"_id":"5a3574af4f1c1b95188ba309","slug":"11513452719-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में झगड़ों से परेशान शिक्षक एसओ से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुटों में झगड़ों से परेशान शिक्षक एसओ से मिले
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र गुटों में झगड़ों से परेेशान
शिक्षक एसओ से मिले
नानौता। किसान सेवक इंटर कालेज में छात्रों के गुटों में आए दिन होने वाले विवादों को देखते हुए प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षक थानाध्यक्ष से मिले। उन्होंने कॉलेज में माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द कदम उठाया जाएगा।
कालेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह सहित अध्यापक मुकेश कुमार, किरतपाल सिंह, विजय शर्मा और सुनील कुमार गुप्ता आदि ने थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मिलकर कालेज के छात्रों के गुटों के बीच हो रहे झगड़ों पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने बाहरी शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह स्कूल खुलने और छुट्टी के समय पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर बाहरी युवकों को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बता दें कि नगर के किसान सेवक इंटर कालेज में पिछले दो दिन से छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा चला आ रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को कालेज के कक्षा 12वीं के छात्र अथर निवासी बाबुपुरा को चार नकाबपोश युवकों ने उस समय हमलाकर घायल कर दिया, जब वह सुबह ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। वही शुक्रवार को भी कुछ बाहरी युवकों द्वारा इंटर कालेज की छुट्टी के बाद कालेज के छात्र के साथ मारपीट की गई। इसे कालेज के पीटीआई मंजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शरारती तत्वों को शांत कराया था।