फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहेली का पति ने ही कराया था लखनऊ की युवती का अपहरण और गैंगरेप

सहेली का पति ने ही कराया था लखनऊ की युवती का अपहरण और गैंगरेप

Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहेली का पति ने ही कराया था लखनऊ की युवती का अपहरण और गैंगरेप
सहारनपुर। सहेली के पति ने ही लखनऊ की युवती का अपहरण और गैंगरेप कराया था। आरोपियों ने युवती को ग्राम उग्राहू में ट्यूबवेल पर रखा और रात भर बंधक बनाकर उसकेे साथ बलात्कार करते रहे। पुलिस ने ग्राम कैलाशपुर और उग्राहू के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड पर नशे की हालत में मिली गैंगरेप की शिकार लखनऊ की युवती के साथ हुई घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कैलाशपुर निवासी सलाउद्दीन और सलाउद्दीन का नौकर ग्राम उग्राहू निवासी अमजद शामिल हैं।
विज्ञापन

देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पूछताछ में सलाउद्दीन ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवती लखनऊ से पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को देहरादून में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने और घूमने के लिए आई थी। शुक्रवार को दिन में वह देहरादून के आईएसबीटी के निकट स्थित मॉल में शॉपिंग करने के लिए अकेली ही चली गई। शॉपिंग करने के बाद जब वह बाहर निकली तो रास्ता भटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि युवती ने आईएसबीटी से अपनी सहेली को फोन करके उसे ले जाने के लिए कहा। जिस पर सहेली ने उससे एक निर्धारित स्थान पर टेंपो से पहुंचने के लिए कह दिया और बताया कि वहां पर उसके पति कार लिए मिलेंगे, जो उसे ले लेंगे। युवती ने अपनी सहेली के बताए अनुसार आईएसबीटी से एक ऑटो किया और निर्धारित स्थान पर पहुंची। जहां उसकी सहेली का पति दानिश अपने साथियों के साथ कार के साथ खड़ा हुआ मिला। दानिश ने युवती को ऑटो से उतरवाकर कार में बैठा दिया। कार में तीन लोग पहले से ही सवार थे। यहां पर दानिश ने युवती को पीने के लिए नशीला पेय पदार्थ दिया। जिससे युवती को नशा हो गया। दानिश ने युवती को अन्य साथियों सलाउद्दीन, तौसीफ और गुड्डू के हवाले कर दिया। उसके बाद आरोपी कार में ही उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। शुक्रवार को ही युवती को लेकर आरोपी सलाउद्दीन के ग्राम उग्राहू स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे, जहां सलाउद्दीन का नौकर अमजद मौजूद था। एसपी देहात ने बताया कि वहां पर ही आरोपियों ने युवती को बेल्टों से पीटा और उसे ट्यूबवेल के कमरे में ही रात भर बंधक बनाकर रखा। अमजद बाहर पहरा देता रहा और आरोपी उसके साथ बलात्कार करते रहे। आरोपियों ने युवती से उसका एटीएम, अंगूठी, गले की चेन, हैंड बैग व एक मोबाइल छीन लिया, उससे एटीएम का नंबर पूछकर उसके अकाउंट से 38 हजार रुपये निकाले और भगवानपुर देहरादून दिल्ली रोड पर छोड़कर भाग गये थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का बैग, 2000 रुपये अमजद के पास से तथा 10000 रुपये सलाउद्दीन केे पास से बरामद किए हैं। पुलिस दानिश और गुड्डू की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed