फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman arriving to attend a religious feast run over by a truck; dies on the spot

Ludhiana News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Fri, 16 Oct 2026 04:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 16 Oct 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Woman arriving to attend a religious feast run over by a truck; dies on the spot
ईंटो से भरा ट्रक जा रहा था प्रताप चौक की तरफ से, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शुक्रवार सुबह प्रताप चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 63 वर्षीय आशा रानी की मौत हो गई। वह पटियाला से लुधियाना में एक भोग समारोह में शामिल होने आई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से उतरने के बाद सड़क पार करते समय एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतका की बेटी रेखा ने यह जानकारी दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस आशंका जता रही है कि आशा रानी का पैर डिवाइडर पर फिसल गया था। इससे वह असंतुलित होकर ट्रक के पहियों की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना डिवीजन छह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed