{"_id":"6ad1ee12b39e399c85078dfe","slug":"in-surajpur-villagers-paraded-two-youths-accused-of-stealing-a-pump-while-making-them-wear-garlands-of-shoes-ambikapur-news-c-1-1-noi1493-4839244-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पंप चोरी के आरोप में दो लोगों को पहनाई जूते-चप्पलों की माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पंप चोरी के आरोप में दो लोगों को पहनाई जूते-चप्पलों की माला
Fri, 16 Oct 2026 04:18 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:18 PM IST
सार
जिले में पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
जूते की माला की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आमगांव में पंप चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों संदिग्धों से धक्का-मुक्की की, उन्हें छड़ी से पीटा और लगातार गाली-गलौज भी की। यह घटना 15 अक्तूबर की दोपहर की है। किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
ग्राम पंचायत आमगांव से एक पानी का पंप चोरी हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी किए गए इस पंप को महज 1,000 रुपये में बेच दिया गया। इस मामले में ग्राम पंचायत कोट के रहने वाले दो लोगों पर चोरी करने का आरोप लगा। 15 अक्तूबर की दोपहर जब ग्रामीणों को पंप चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के गले में जूते-चप्पलों की माला डाल दी और अपमानित करते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की भी की।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ वीडियो
घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण दोनों व्यक्तियों पर चोरी का आरोप लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति अपने कंधे पर चोरी का पंप रखे खड़ा है और ग्रामीण उससे पूछ रहे हैं कि उसने पंप का सौदा कितने रुपये में किया था। वहीं दूसरा व्यक्ति अपने पांच बच्चे होने की बात कह रहा है। ग्रामीण बार-बार दोनों से उनके नाम पूछ रहे हैं और उन्हें छड़ी से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में एक महीने की दूसरी घटना
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम, मारपीट और पंप चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। सूरजपुर जिले में एक महीने के भीतर चोरी के आरोप में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाने की यह दूसरी घटना है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।