{"_id":"59c01b204f1c1b9a688b549d","slug":"11505762080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का थैला काटकर और विधवा के खाते से 1.25 लाख रुपये की नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान का थैला काटकर और विधवा के खाते से 1.25 लाख रुपये की नगदी उड़ाई
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कॉरपोरेशन बैंक में पैसे जमा कराने गए किसान का थैला काटकर उसमें से 50 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली गई। जबकि भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर की बुआ के खाते से किसी व्यक्ति ने 75 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
माजरी गांव निवासी किसान सीताराम सोमवार को कॉरपोरेशन बैंक में पैसे जमा कराने के लिए गया था। जब वह बैंक में लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसका थैला काट लिया और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। नंबर आने पर जब सीताराम थैले से पैसे निकालने लगा तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर की भायला गांव निवासी बुआ सुमित्रा देवी के खाते से किसी व्यक्ति ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। शशिबाला पुंडीर के मुताबिक उनकी बुआ भायला गांव में स्थित स्टेट बैंक की खाताधारक हैं। सोमवार को बुआ का देवर पासबुक को अपडेट कराने के लिए बैंक गया था। वहां जाकर पता लगा कि खाते में महज 400 रुपये ही जमा हैं। पुंडीर के मुताबिक बैंक अधिकारियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि 9 सितंबर से 15 सितंबर तक तीन बार करके खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी पैसे निकालने वाला साफ नजर नहीं आ रहा है। शशिबाला पुंडीर ने आरोप लगाया कि बैंककर्मियों की लापरवाही के चलते खाते से रकम निकाली गई है। सुमित्रा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।