फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   37 बडे़ बकाएदार व्यापारियों की आरसी जारी

37 बडे़ बकाएदार व्यापारियों की आरसी जारी

Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
37 बडे़ बकाएदार व्यापारियों की आरसी जारी
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग ने लंबे समय से बकाया वैट की राशि वसूलने के लिए कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। विभाग ने 57 बड़े बकाएदार व्यापारियों से करीब 18.75 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी कर सूची को वाणिज्यकर भवन पर चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अनिल पाठक के निर्देश पर बकाया राजस्व की वसूली के लिए अधिकारियों ने बकाएदारों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। रेंज बी सहारनपुर के अधिकारियों ने अपने क्षेत्राधिकार के बकाएदारों की आरसी जारी की है। बकाएदारों पर दबाव बनाने के लिए जारी की गई आरसी को सार्वजनिक करके वाणिज्यकर भवन में चस्पा भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

खंड 7 से खंड 12 सहारनपुर के 57 बड़े बकाएदारों को सबसे पहले टारगेट किया गया है। इन बड़े बकाएदारों पर 18.75 करोड़ रुपये की राजस्व धनराशि बकाया है। असिस्टेंट कमिश्नर खंड 10 सुनील सत्यम ने बताया कि वह अपने क्षेत्राधिकार के बकाएदारों के नामों की सूची को पंफलेट पर छपवा कर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा करवाएंगे। इसके अतिरिक्त लाउडस्पीकर द्वारा भी शहर भर में इन नामों की मुनादी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खंड 10 में बकाएदार व्यापारियों पर कुल लगभग 2 करोड़ रुपया राजस्व बकाया है जिसे प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर वसूलने की तैयारी की जा चुकी है। एडिश्नल कमिश्नर अनिल पाठक ने बताया कि 10 लाख से बडे़ बकाएदार व्यापारियों की आरसी काटकर सूची को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। विभाग बकाया वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बडे़ बकाएदार
खंड 7- क्राफ्ट इंडिया -40.33 लाख
आशियाना हैंडीक्राफ्ट 68.33 लाख
एचएम ओवरसीज -19.32 लाख
भारतीय ग्रामीण वुडन आर्ट -42.23 लाख
-------------------------
खंड 8--फुरकान हैंडीक्राफ्ट 22.27 लाख
न्यू सुपर इंजीनियरिंग वर्क्स 13.27 लाख
ईगल 11.90 लाख
आबदा हैंडीक्राफ्ट 14.70 लाख
डीपीएम ऑटो सेल्स 36.35 लाख
एम ए ट्रेडर्स 34.14 लाख

खंड 9-
कंस्ट्रोफ़ैब डेवलपर्स 80.40 लाख
यूपी राजकीय निर्माण निगम 25.83 लाख
त्रिवेणी ट्रेडर्स 65.32 लाख
किसान कोआपरेटिव शुगर 127 लाख
आजाद टिम्बर ब्रोकर 18 लाख
-----------
खण्ड 10-
वी के गुप्ता एसोसिएट्स 32 लाख
डॉं. राधाकृष्णन एंड संस 32 लाख
यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन 26.76 लाख
इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट्स कंपनी 14.99 लाख
---------
खण्ड 11-
सूरज ऑटोमोबाइल्स 133.67 लाख
स्वामी सेल्स 58.67 लाख
आशीर्वाद इंटरप्राइजेज 129 लाख
-----------
खण्ड 12
-नेचर वे नेटवर्क मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड 258 लाख
सक्षम टेक ऑटोमोबाइल 93.59 लाख
फजल अली, बरकत अली 47.30 लाख
विशाल ट्रेडिंग कंपनी 38.74 लाख
एस आर आर प्रोजेक्ट्स 44.40लाख
आई क्यू विजन प्राइवेट लिमिटेड 40 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed