फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एलएलबी के छात्र को जमकर पीटा, तमंचे भी लहराए

एलएलबी के छात्र को जमकर पीटा, तमंचे भी लहराए

Tue, 14 May 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
एलएलबी के छात्र को जमकर पीटा, तमंचे भी लहराए
एलएलबी के छात्र को जमकर पीटा, तमंचे भी लहराए
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कालेज से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। छात्र को डंडों से बुरी तरह पीटा गया। उसके साथी बीचबचाव में आए तो आरोपियों ने तमंचे लहराए। बाद में भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। बाद में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सोना सैय्यद माजरा निवासी हुसैन एलएलबी का छात्र है। हुसैन ने बताया कि मंगलवार को वह अपने साथी छात्रों के साथ परीक्षा देने जेवी जैन डिग्री कॉलेज आया था। दोपहर के समय परीक्षा खत्म होने पर घर लौटने के लिए वह ई-रिक्शा में साथियों के साथ सवार हो गया। छात्र के मुताबिक जेवी जैन डिग्री कॉलेज के पास ही अलग-अलग बाइक पर आए पांच युवकों ने उसे ई-रिक्शा से उतरवा लिया और खींचकर उसके साथ डंडों से मारपीट करने लगे। उसके साथियों ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उन पर तमंचे तानकर पीछे धकेल दिया। आरोपी डंडों से मारपीट करते हुए कुछ दूर तक उसे अपने साथ ले गए। बाद में भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर और तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल हुसैन अपने साथियों की मदद से कोतवाली सदर बाजार पहुंचा और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में आवास-विकास पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि रंजिश में छात्र पर हमला किया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद
विज्ञापन

से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed