{"_id":"6a94260a6250363a810e1755","slug":"accusation-of-contracting-a-second-marriage-without-divorce-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153343-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप, महिला समेत दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप, महिला समेत दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर... मेरठ यूपी के ध्यानार्थ
- श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली और उससे एक बच्ची भी हुई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कांगड़ी निवासी वैशाली ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को मुजफ्फरनगर के ग्राम गोधना निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब सात लाख रुपये खर्च किए और जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान व घरेलू जरूरत का सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था और दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जाती थी।
आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी करने से इनकार करने पर उसके पति ने मारपीट और गाली-गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके कांगड़ी में रहने लगी। वर्ष 2025 में उसके पति सुमित ने रीतू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि 9 जनवरी 2026 को दोनों के यहां देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में बेटी का जन्म हुआ, जिसके रिकॉर्ड में सुमित को बच्ची का पिता बताया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि 25 जून 2026 को शाम करीब चार बजे उसका पति उसके मायके श्यामपुर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है और अब उसे तलाक देना होगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की मां और बहन ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस में कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।