फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चौकीदार को बंधक बनाकर फार्म से मुर्गे लूटे

चौकीदार को बंधक बनाकर फार्म से मुर्गे लूटे

Fri, 03 May 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर फार्म से मुर्गे लूटे
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात नागल-लाखनौर मार्ग पर स्थित एक मुर्गा फार्म से सात बदमाशों ने तमंचे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर मुर्र्गे लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर घटना की जानकारी मालिक को दी। मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुभरी ख्वाजा निवासी जाबिर पुत्र हाजी फरमूद का गांव के बस अड्डे के पास मुर्गा फार्म है। जहां पर अब्दुल्ला निवासी आगरा चौकीदार है। अब्दुल्ला के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे सात हथियारबंद बदमाश उसके पास आए और गोली मारने की धमकी देते हुए उसे फार्म से दूर खेत में ले गए। जहां रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए। करीब दो घंटे पांच बदमाश फार्म पर रहे जबकि दो बदमाश चौकीदार के पास ही खडे़ रहे। करीब साढ़े तीन बजे बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह अपने आप को बंधन मुक्त किया और फार्म पर जाकर देखा तो वहां से बदमाश सारे मुर्गे ले जा चुके थे। उसने मामले की जानकारी गांव पहुंच कर फार्म मालिक जाबिर को दी। इस पर काफी लोग मुर्गा फार्म पर आए। बताया गया कि बदमाश लगभग चार लाख रुपये कीमत के मुर्गे लूटकर ले गए है। मौके पर किसी वाहन के पहिए के निशान भी मिले है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed