फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विवाहिता की मौत, पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता की मौत, पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखनौती (सहारनपुर)। गांव सलारपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के गले और पैरों पर निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। जहां मायके वालों की ससुराल वालों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद पुलिस को शव को लेकर सीएचसी गंगोह आ गई। वहां से पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला पानीपत के थाना सनौली क्षेत्र के गांव धामपुर खुर्द निवासी मंगला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री कविता की शादी पांच वर्ष पूर्व गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुरा निवासी शरद के साथ हुई थी। शादी के बाद उनका एक बच्चा भी है। पीड़ित का कहना है कि शादी के समय उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उनकी समय-समय पर दहेज की मांग बढ़ती चली गई। अतिरिक्त दहेज देने से मना करने पर ससुरालियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी। इस संबंध में गांव सलारपुरा में एक पंचायत भी हुई थी जिसके बाद कुछ दिन के लिए मामला शांत रहा। आरोप है कि कुछ दिन बाद फिर उसकी लड़की से दहेज की मांग की जाने लगी। पीड़ित पिता का कहना है कि रविवार को कविता ने फोन पर बताया कि उसे यहां से ले जाओ वरना यह लोग उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जब मायके वाले कविता की ससुराल पहुंचे तो वह घर के कमरे में पलंग पर मृत अवस्था में मिली। जिसके गले पर निशान और पैरों में चोट के निशान थे। जब इस संबंध में लड़की के ससुरालियों से पूछा गया तो वह आनाकानी करने लगे और फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पिता ने कविता के ससुर मुकेश, सास मधुबाला, पति शरद और देवर शुभम पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आरके सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed