कटान को लाया गो वंश बरामद, चार तस्कर धरे
छुटमलपुर। फतेहपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह गांव दतौली मुगल में पीरु पुत्र हनीफ के यहां छापेमारी की। यहां कटान के लिए बांधी गई दो गाय और एक बछड़ा पुलिस ने मुक्त कराते हुए मौके से पीरु पुत्र हनीफ, शकील पुत्र हनीफ, शौकीन पुत्र शकील, वसीम पुत्र बुद्धु को धर दबोचा। जबकि मौके से तीन तस्कर वकील पुत्र हनीफ, शमशाद पुत्र हनीफ, साद पुत्र रशीद फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने इनका पीछा भी किया लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। इसके बाद पुलिस बरामद गो वंश और आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ब्यूरो